T20 World Cup 2026: 20 रन में 6 विकेट, नीदरलैंड ने पाकिस्तान को दिया 148 रन का लक्ष्य
नीदरलैंड ने कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नीदरलैंड की टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो घई। टॉप स्कोरर…
नीदरलैंड ने कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नीदरलैंड की टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो घई। टॉप स्कोरर रहे कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 37 रन, बास डी लिडे ने 30 रन और माइकल विलेट ने 24 रन बनाए।
एक समय नीदरलैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 127 रन था। लेकिन आखिरी 6 विकेट 20 रन के अंदर ही गिर गए।
पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा ने 3 विकेट, मोहम्मद नवाज,अबरार अहमद और सैम अयूब ने 2-2 विकेट, शाहीन अफरीदी ने 1 विकेट हासिल किया।
टीमें
पाकिस्तान (प्लेइंग XI): सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्ज़ा, अबरार अहमद
नीदरलैंड्स (प्लेइंग XI): माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), ज़ैक लायन कैचेट, लोगान वैन बीक, रोलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन