IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ियों ने ठोका अर्धशतक, भारत को मिला 301 रनों का लक्ष्य
IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 11 जनवरी को वडोदरा के मैदान पर खेला जा रहा है जहां कीवी टीम ने अपने तीन खिलाड़ियों के अर्धशतक के दम पर भारतीय के सामने 301 रनों का लक्ष्य रखा है।
जी हां,…

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 71 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली। उनके अलावा डेवोन कॉनवे ने 67 गेंदों पर 56 रन और हेनरी निकोल्स ने 69 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेलकर अहम योगदान किया। इसी के दम पर मेहमान टीम ने 300 रनों का स्कोर हासिल किया।
बात करें अगर भारतीय गेंदबाज़ों की तो मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं कुलदीप यादव ने एक विकेट अपने नाम किया।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक।