कौन है इंडियन टीम का सुपर फिट खिलाड़ी ? विराट को पछाड़कर किया यो-यो टेस्ट टॉप
इंडियन क्रिकेट टीम का सबसे फिट खिलाड़ी विराट कोहली को माना जाता है। विराट अपनी फिटनेस का विशेष ध्यान रखते हैं और कसरत से लेकर अपने खान-पान तक पर पूरा कंट्रोल करते हैं। यही वजह है बीते समय में कोहली ने रनों का अंबार लगाया है। हाल ही में कोहली…
इंडियन क्रिकेट टीम का सबसे फिट खिलाड़ी विराट कोहली को माना जाता है। विराट अपनी फिटनेस का विशेष ध्यान रखते हैं और कसरत से लेकर अपने खान-पान तक पर पूरा कंट्रोल करते हैं। यही वजह है बीते समय में कोहली ने रनों का अंबार लगाया है। हाल ही में कोहली ने एशिया कप से पहले अपनी फिटनेस साबित करते हुए यो-यो टेस्ट दिया जिसे पास करने के बाद उन्होंने अपना यो-यो टेस्ट का स्कोर फैंस के सामने भी रखा। विराट ने इस फिटनेस टेस्ट में 17.2 का स्कोर किया था, लेकिन क्या आपको पता है विराट ने यो-यो टेस्ट पास तो किया, लेकिन वह इसे टॉप नहीं कर सके। जी हां, यानी यो-यो का टॉपर कोई और खिलाड़ी है जो विराट से भी ज्यादा फिट है।