NZ vs SL: श्रीलंका की लड़खड़ाई हुई शुरुआत, तीसरे दिन स्टंप्स तक बनाए 3 विकेट पर 83 रन
NZ vs SL: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के समाप्ति तक श्रीलंका ने 3 विकेट गंवा कर 83 रन बना लिए हैं। इसी के साथ श्रीलंका ने 65 रनों की बढ़त बना ली है। तीसरे दिन के स्टंप तक…
NZ vs SL: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के समाप्ति तक श्रीलंका ने 3 विकेट गंवा कर 83 रन बना लिए हैं। इसी के साथ श्रीलंका ने 65 रनों की बढ़त बना ली है। तीसरे दिन के स्टंप तक एंजेलो मैथ्यूज (20 रन) और प्रभात जयसूर्या (2 रन) नाबाद रहे। 162 पर 5 विकेट से दिन की शुरुआत करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने जल्द ही माइकल ब्रेसवेल का विकेट गंवा दिया। हालाँकि दूसरी ओर से डैरिल मिचेल जमे रहे, उन्होंने 102 रनों बेहतरीन शतकीय पारी खेली। उनके अलावा मैट हेनरी ने भी 72रनों की महत्वपूर्ण पारी खेल टीम का स्कोर 373 रनों तक पहुंचा दिया।
श्रीलंका के लिए असिता फर्नान्डो ने 4 विकेट लिए। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में ब्लेयर टिकनर अब तक 3 विकेट ले चुके हैं।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने पहली पारी में 355 रन बनाए थे। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 373 रन बनाकर 18 रन की बढ़त हासिल की थी।