IND vs NZ: जख्म दे गया न्यूजीलैंड, क्रिकेट के बाद हॉकी में भी बना काल
NZ knockouts India: न्यूजीलैंड टीम ने टीम इंडिया को ना भरने वाला जख्म दे दिया है। क्रिकेट के बाद हॉकी वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में भी न्यूजीलैंड टीम इंडिया का काल बनी है। साल 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप और साल 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद टीम इंडिया को हॉकी वर्ल्डकप के मैच भी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
Cricket Or Hockey
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) January 22, 2023
New Zealand continues to break Indian hearts #Cricket #HockeyWorldCup2023 #INDvsNZ pic.twitter.com/PqGYSPeK6U
टीम इंडिया को मिली इस हार ने 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप (2019 Cricket World Cup) और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल की याद ताजा कर दी है। बता दें कि टीम इंडिया अभी तक सिर्फ एक बार 1975 में हॉकी वर्ल्ड कप जीती है।
Latest Cricket News In Hindi