ZIM vs OMA: 103 रनों पर ऑल आउट हुई ओमान की पूरी टीम, जिम्बाब्वे के तीन गेंदबाज़ों ने झटके 3-3 विकेट
ZIM vs OMA, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आठवां मुकाबला सोमवार, 09 फरवरी को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है जहां ओमान की टीम 19.5 ओवर में ऑल आउट हुई और 103 रन ही स्कोर बोर्ड पर टांग सकी।
इस मुकाबले में…
ZIM vs OMA, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आठवां मुकाबला सोमवार, 09 फरवरी को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है जहां ओमान की टीम 19.5 ओवर में ऑल आउट हुई और 103 रन ही स्कोर बोर्ड पर टांग सकी।
इस मुकाबले में ओमान के लिए विकेटकीपर बैटर विनायक शुक्ला ने सबसे ज्यादा रन जोड़े और 21 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सिर्फ सुफयान महमूद (39 गेंदों पर 25 रन) और नदीम खान (18 गेंदों पर 20) ही थोड़ी देर मैदान पर टिक सके। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि ओमान के आठ खिलाड़ी तो सिंगल डिजिट में ही स्कोर कर सके, जिसमें से दो जीरो पर आउट हुए।
बात करें अगर जिम्बाब्वे के गेंदबाज़ों की तो ब्लेसिंग मुजरबानी सबसे कामयाब गेंदबाज़ रहे जिन्होने अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 16 रन देकर रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा रिचर्ड नगारवा ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट और ब्रैड इवांस ने भी 3.5 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए। कप्तान सिकंदर रज़ा ने भी एक विकेट निकाला।
कुल मिलाकर यहां से जिम्बाब्वे को ये मुकाबला जीतने के लिए अब 20 ओवर में 104 रन बनाने होंगे।
ओमान (प्लेइंग इलेवन): जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफयान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, शकील अहमद।
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी, डायोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।