ZIM vs OMA: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 8वें मुकाबले में जिम्बाब्वे का सामना ओमान से हो रहा है। कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में वो चाहेंगे कि उनके गेंदबाज़ ओमान…
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 8वें मुकाबले में जिम्बाब्वे का सामना ओमान से हो रहा है। कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में वो चाहेंगे कि उनके गेंदबाज़ ओमान को एक कम स्कोर पर रोक दें और बाद में बल्लेबाज़ इस लक्ष्य को चेज़ करें।
इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।
ओमान (प्लेइंग इलेवन): जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (डब्ल्यू), सुफयान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, शकील अहमद।
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी, डायोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।