SCO vs ITA, T20 World Cup 2026: जॉर्ज मुन्से ने चौके-छक्के से 15 बॉल पर बनाए 64 रन, स्कॉटलैंड ने इटली को दिया 208 रनों का लक्ष्य
SCO vs ITA, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सातवे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने अपने सलामी बल्लेबाज़ जॉर्ज मुन्से की 54 गेंदों पर 84 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर इटली के सामने 208 रनों का लक्ष्य रखा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ।…

जी हां, ऐसा ही हुआ। इस मुकाबले में जॉर्ज मुन्से ने कुल 84 रनों की पारी खेली और इस दौरान सिर्फ 15 गेंदों पर बाउंड्री के दम पर 64 रन (13 चौके और 2 छक्के) बनाए। उनके अलावा ब्रैंडन मैकमुलेन ने 18 गेदों पर 41 रन, माइकल जोन्स ने 18 गेंदों पर 37 रन, और माइकल लीस्क ने महज़ 5 गेंदों पर 22 रन ठोके। इन्हीं पारियों के दम पर स्कॉटलैंड ने अपने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए।
बात करें अगर इटली के गेंदबाज़ों की तो अली हसन, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्रेका और जेजे स्मट्स ने एक-एक विकेट लिया।
ऐसी है दोनों टीमें
स्कॉटलैंड (प्लेइंग XI): जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी।
इटली (प्लेइंग XI): जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, जियान मीड (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, क्रिशन कालूगामेज, अली हसन, थॉमस ड्रेका।