इटली क्रिकेट टीम ने T20 World Cup डेब्यू मैच में चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI पर डालें नजर
इटली क्रिकेट टीम के कप्तान वेन मैडसेन ने सोमवार (9 फरवरी) को स्कॉटलैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह इटली का पहला…
इटली क्रिकेट टीम के कप्तान वेन मैडसेन ने सोमवार (9 फरवरी) को स्कॉटलैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह इटली का पहला मैच है।
स्कॉटलैंड का मौजूदा टूर्नामेंट का यह दूसरा मैच है। पहले मैच में टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार मिली थी।
टीमें:
स्कॉटलैंड (प्लेइंग XI): जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी।
इटली (प्लेइंग XI): जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, जियान मीड (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, क्रिशन कालूगामेज, अली हसन, थॉमस ड्रेका।