T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी, श्रीलंका करेगा पहले बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग इलेवन
T20 World Cup 2026, Sri Lanka vs Ireland: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला रविवार (8 फरवरी) को श्रीलंका और आयरलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला…
T20 World Cup 2026, Sri Lanka vs Ireland: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला रविवार (8 फरवरी) को श्रीलंका और आयरलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। ऐसे में श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी।
टीमें इस मैच के लिए
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दुनिथ वेलालागे, वानिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना।
आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीस।