IPL 2025: मुंबई इंडियंस औऱ राजस्थान रॉयल्स के मैच के बाद किस के पास पहुंची ऑरेंज और पर्पल कैप, देखें टॉप 5 खिलाड़ी
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुरुवार (1 मई) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 50वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने राजस्थान की टीम को 100 रन से हरा दिया।
इस मैच के बाद मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव…
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुरुवार (1 मई) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 50वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने राजस्थान की टीम को 100 रन से हरा दिया।
इस मैच के बाद मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है। सूर्यकुमार के अब 11 मैच में 67.86 की औसत से 475 रन बनाए हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन को पीछे छोड़ा है, जिनके बल्ले से 9 मैच में 456 रन बनाए हैं।
सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए पर्पल कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जोश हेजलवुड के पास है, जिन्होंने 10 मैच में 18 विकेट चटकाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर प्रसिद्ध कृष्ण है, जिन्होंने 9 मैच में 17 विकेट अपने खाते में डाले हैं।
Top Wicket-Takers, Run-Scorers and points Table After Match Number 50! pic.twitter.com/OuBViwpNQ7
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) May 1, 2025