विराट कोहली बोले, हमारी हंसी नकली हो सकती है, हम नहीं

Virat Kohli and Anushka
नई दिल्ली, 2 अप्रैल| भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय लॉकडाउन के चलते घर में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ समय बिता रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने अपनी पत्नी के साथ की एक फोटो पोस्ट की और लिखा की उनकी हंसी हो सकता है नकली हो, लेकिन वह नहीं हैं।
कोहली ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, "हमारी हंसी नकली हो सकती है लेकिन हम नहीं।"
इस समय कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन के चलते सभी खेल गतिविधियां बंद हैं। आईपीएल को भी 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। आईपीएल की शुरुआत पहले 29 मार्च से होनी थी।
Our smiles maybe fake but we are not #StayHome #stayhealthy #staysafe pic.twitter.com/U3rVme12XV
— Virat Kohli (@imVkohli) April 2, 2020
Advertisement
Latest Cricket News In Hindi