PSL 2024: मार्टिन गप्टिल ने जड़ा अर्धशतक, इस्लामाबाद ने क्वेटा को दिया 175 रन का लक्ष्य
पाकिस्तान सुपर लीग, 2024 के एलिमिनेटर 1 में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) के अर्धशतक की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 174 रन का स्कोर बनाया।
इस्लामाबाद की तरफ से सबसे ज्यादा रन मार्टिन गप्टिल ने बनाये। उन्होंने 47 गेंद में 5…
पाकिस्तान सुपर लीग, 2024 के एलिमिनेटर 1 में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) के अर्धशतक की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 174 रन का स्कोर बनाया।
इस्लामाबाद की तरफ से सबसे ज्यादा रन मार्टिन गप्टिल ने बनाये। उन्होंने 47 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। आगा सलमान ने 21 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन का योगदान दिया। कप्तान शादाब खान और एलेक्स हेल्स ने क्रमशः 23(13), 23(18) रनों की पारियां खेली। क्वेटा की तरफ से मोहम्मद आमिर और अकील होसेन ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अपनी झोली में डालें। मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद और सऊद शकील के खाते में एक-एक विकेट गया।
इस्लामाबाद यूनाइटेड की प्लेइंग इलेवन: एलेक्स हेल्स, मार्टिन गप्टिल, आगा सलमान, शादाब खान (कप्तान), आजम खान (विकेटकीपर), हैदर अली, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, नसीम शाह, हुनैन शाह, ओबेद मैकॉय।
क्वेटा ग्लेडियेटर्स की प्लेइंग इलेवन: जेसन रॉय, सऊद शकील, राइली रूसो (कप्तान), ओमेयर यूसुफ, लॉरी इवांस (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, अकील होसेन, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद आमिर, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।