PSL 2024: क्वेटा की जीत में चमके शकील, लाहौर को 6 विकेट से दी मात
पाकिस्तान सुपर लीग, 2024 के 28वें मैच में क्वेटा ग्लेडियेटर्स ने सऊद शकील के अर्धशतकीय पारी की मदद से लाहौर कलंदर्स को 6 विकेट से हरा दिया। क्वेटा इस जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंच गया। 20वां ओवर करने आये अफरीदी की आखिरी गेंद पर मोहम्मद वसीम जूनियर ने छक्का…
पाकिस्तान सुपर लीग, 2024 के 28वें मैच में क्वेटा ग्लेडियेटर्स ने सऊद शकील के अर्धशतकीय पारी की मदद से लाहौर कलंदर्स को 6 विकेट से हरा दिया। क्वेटा इस जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंच गया। 20वां ओवर करने आये अफरीदी की आखिरी गेंद पर मोहम्मद वसीम जूनियर ने छक्का जड़ते हुए क्वेटा को जीत दिला दी।
लाहौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 166 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से अब्दुल्ला शफीक ने 59(39) और कप्तान शाहीन अफरीदी ने 55(34) रन की अर्धशतकीय पारियां खेली। क्वेटा की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट अबरार अहमद को मिले।
क्वेटा ने लक्ष्य का पीछे करते हुए मैच को 20 ओवर में 4 विकेट खोकर और 169 रन बनाकर जीत लिया। टीम की तरफ से सऊद शकील ने 65 गेंद में 5 चौको और 4 छक्कों की मदद से 88 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। लाहौर की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट शाहीन अफरीदी और जहांदाद खान को मिले।
लाहौर कलंदर्स की प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान, मिर्जा ताहिर बेग, अब्दुल्ला शफीक, शाई होप (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी (कप्तान), सिकंदर रज़ा , डेविड विसे, जॉर्ज लिंडे, जहांदाद खान, तैयब अब्बास, जमान खान।
क्वेटा ग्लेडियेटर्स की प्लेइंग इलेवन: जेसन रॉय, सऊद शकील, ख्वाजा नफे, राइली रूसो (कप्तान), ओमेयर यूसुफ, लॉरी इवांस (विकेटकीपर), अकील होसेन, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद आमिर, अबरार अहमद, सोहेल खान।