RCB vs DC, IPL 2025: दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी, दिल्ली में फाफ की वापसी, समीर रिजवी के लिए आज जगह नहीं
IPL 2025 के 24वें मुकाबले में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है।
दिल्ली कैपिटल्स इस सीज़न की इकलौती अजेय टीम है, जिसने अब तक लगातार तीन मैच…
IPL 2025 के 24वें मुकाबले में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है।
दिल्ली कैपिटल्स इस सीज़न की इकलौती अजेय टीम है, जिसने अब तक लगातार तीन मैच जीते हैं। वहीं आरसीबी भी शानदार फॉर्म में है। अंकतालिका में दिल्ली फिलहाल दूसरे और बेंगलुरु तीसरे पायदान पर है। ऐसे में आज की जीत दोनों टीमों को टॉप पर पहुँचा सकती है।
दिल्ली की प्लेइंग XI में फाफ डू प्लेसी की वापसी हुई है जबकि समीर रिजवी को बाहर बैठना पड़ा है। उधर आरसीबी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
प्लेइंग XI:
दिल्ली कैपिटल्स (DC):
जेक फ्रेजर-मैक्गर्क, फाफ डूप्लेसी, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार
सब्स्टीट्यूट्स: अभिषेक पोरेल, दर्शन नालकंडे, करुण नायर, डोनावन फरेरा, समीर रिजवी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB):
विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल
सब्स्टीट्यूट्स: सुयश शर्मा, रसिख सलाम, मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह, जेकब बेथेल