मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार (6 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित ने बेहद धीमी गति में बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 3 रन बनाए। रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा बार दहाईं से कम के आंकड़े पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 61वीं बार यह कारनामा किया है।
रोहित ने इस मामले में दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड तोड़ा। कार्तिक अब तक आईपीएल में 60 बार दहाईं के कम के आंकड़े पर आउट हुए हैं।
इस मुकाबले की बात करें तो रोहित की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को कोलकाता के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की यह लगातार तीसरी हार है और वह पॉइंट्स टेबल में नौंवे नंबर पर खिसक गई है। वहीं कोलकाता तीन जीत के साथ नंबर 1 पर काबिज है।