World Cup 2023: रोहित शर्मा ने क्रिस गेल को पछाड़कर बनाए 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने
भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार (15 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। पारी के पहले पांच ओवर के दौरान रोहित ने तीन छक्के जड़े औऱ इसके साथ ही उन्होंने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड…
भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार (15 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। पारी के पहले पांच ओवर के दौरान रोहित ने तीन छक्के जड़े औऱ इसके साथ ही उन्होंने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
50 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज
रोहित ने वनडे वर्ल्ड कप में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए हैं। इस टूर्नामेंट में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह पहले क्रिकेटर बन गए हैं। रोहित ने 27 पारियों में यह कारनामा कर के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने वर्ल्ड कप में 34 पारियों में 49 छक्के जड़े थे।
एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के
रोहित एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने गेल को पछाड़ा है, जिन्होंने 2015 वर्ल्ड कप में 26 छक्के जड़े थे। 22 छक्कों के साथ इयोन मोर्गन (2019) तीसरे स्थान पर हैं।
What A Player!#RohitSharma #WorldCup2023 #CWC23 #INDVNZ pic.twitter.com/ruKBMu5ZfN
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) November 15, 2023