World Cup 2023: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में गेल को पछाड़ते हुए बने सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी उपलब्धि हासिल की। क्रिस गेल को पछाड़ते हुए रोहित अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है। उन्होंने 473 पारियों में ये कारनामा…
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी उपलब्धि हासिल की। क्रिस गेल को पछाड़ते हुए रोहित अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है। उन्होंने 473 पारियों में ये कारनामा किया। इसके अलावा रोहित ने वर्ल्ड कप में 19 पारियों में 1000 रन भी पूरे किये। इस मामलें में उन्होंने वॉर्नर की बराबरी की।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल के नाम थे। उन्होंने 551 पारियों में 553 छक्के लगाए है। वहीं रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3* छक्के लगाते ही 473 पारियों में गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा उन्होंने वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामलें में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली। दोनों ही बल्लेबाजों ने 19-19 पारियों में 1000 रन पूरे किये है। वहीं रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बन गए।
World Record - Rohit Sharma now has the most sixes in international cricket (554), beating Chris Gayle (553). pic.twitter.com/hVhe4gb32b
— Kausthub Gudipati (@kaustats) October 11, 2023
Rohit Sharma becomes the FASTEST Indian to 1000 World Cup runs.
Fastest by innings
19 - ROHIT SHARMA
20 - Sachin Tendulkar
21 - Sourav Ganguly#CWC2023 #INDvAFG pic.twitter.com/mM4OheeQ9H— Kausthub Gudipati (@kaustats) October 11, 2023
सभी प्रारूपों में सर्वाधिक इंटरनेशनल छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
रोहित शर्मा (भारत) - 554 छक्के*
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 553 छक्के
शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) - 476 छक्के
ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) - 398 छक्के
मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)- 383 छक्के
एमएस धोनी (भारत) - 359 छक्के