World Cup 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित संयुक्त रूप से सबसे तेज 1000 वनडे वर्ल्ड कप रन बनाने वाले बने खिलाड़ी
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामलें में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली।
भारत के कप्तान…

भारत के कप्तान ने वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 पारियों में 978 रनों के साथ की। इसके बाद चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले गेम में शून्य पर आउट हो गए थे। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ 19वीं पारी में इस मुकाम तक पहुंचे। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की बराबरी की जिन्होंने पिछले मैच में 19 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और विराट कोहली के बाद रोहित 1000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय हैं। रोहित छह शतक के साथ वर्ल्ड कप में सर्वाधिक शतकों के मामले में सचिन तेंदुलकर के बराबर हैं। उन्होंने अपना पहला वर्ल्ड कप मैच 2015 में खेला था।
Rohit Sharma becomes the joint fastest in ICC Cricket World Cup history to reach 1,000 runs.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 11, 2023
- The Hitman is ruling the World Cup...!!! pic.twitter.com/3ep48a1Dv4