भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार (12 जनवरी) को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में 21 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 17 रन की पारी खेली। अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान रोहित ने कुछ खास कीर्तिमान बना दिए।
पहली 150 पारियों में सबसे ज्यादा रन
रोहित वनडे में बतौर ओपनर 150 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 150वीं बार ओपनिंग करने उतरे रोहित 7536 रन बना चुके हैं। 7156 रन के साथ इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला दूसरे स्थान पर हैं।
धोनी की बराबरी
भारत के लिए वनडे में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रोहित संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मुकाबले में जड़ा गया एक छक्का उनका श्रीलंका के खिलाफ 45वां छक्का है। पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने भी श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 45 छक्के जड़े थे।