हिटमैन रोहित शर्मा इतिहास रचने की कगार पर, 2 छक्के जड़ते ही बना देंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास गुरुवार (8 सितंबर) को अफगानिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले एशिया कप 2022 के सुपर 4 राउंड के मुकाबले में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। रोहित अगर इस मुकाबले में दो छक्के जड़ लेते हैं तो वह टी-20…
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास गुरुवार (8 सितंबर) को अफगानिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले एशिया कप 2022 के सुपर 4 राउंड के मुकाबले में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। रोहित अगर इस मुकाबले में दो छक्के जड़ लेते हैं तो वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
रोहित ने अब तक इस फॉर्मेट में 171 छक्के जड़े हैं। इस मामले में वह न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्ति का रिकॉर्ड तोड़ेंगे, जिनके नाम 171 छक्के दर्ज हैं।
गौरतलब है कि रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने 41 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 72 रन की पारी खेली थी।