इस पूर्व क्रिकेटर ने बांधें गायकवाड़ की तारीफों के पुल, कहा- उन्हें तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहिए
भारत के पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने कहा है कि ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहिए। नेहरा का ये बयान ऋतुराज के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक लगाने के बाद आया है। ये इस फॉर्मेट में…
भारत के पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने कहा है कि ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहिए। नेहरा का ये बयान ऋतुराज के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक लगाने के बाद आया है। ये इस फॉर्मेट में उनका पहला शतक है। उन्होंने 57 गेंदों पर 123* रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 7 छक्के लगाए। भारत 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है।