SA20, 2024: फाइनल में डरबन सुपर जायंट्स को 89 रन से हराते हुए सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने लगातार दूसरी बार जीता ख़िताब
SA20, 2024 के फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर डरबन सुपर जायंट्स (Durban Super Giants) को 89 रन से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने लगातार दूसरी बार खिताब जीता। ये SA20 का दूसरा सीजन था। पहला सीजन…
SA20, 2024 के फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर डरबन सुपर जायंट्स (Durban Super Giants) को 89 रन से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने लगातार दूसरी बार खिताब जीता। ये SA20 का दूसरा सीजन था। पहला सीजन भी सनराइजर्स ने जीता था जहां उन्होंने प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराया था। न्यूलैंड्स, केप टाउन में खेले गए SA20 के दूसरे सीजन के फाइनल मैच में सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।