संजय मांजरेकर ने किया विराट का समर्थन, कहा 'उन्हें भारत की टी20 टीम से कौन बाहर कर सकता है'
IPL 2023: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए। हालाँकि, इसके बावजूद उनकी टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। विराट के प्रदर्शन को देखते हुए कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि भारतीय टी20 में उनकी जगह पक्की है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए विराट के बारे में कहा कि "टी20 क्रिकेट में विराट कोहली का प्रदर्शन लाजवाब है। इस समय वह जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे है, उन्हें भारत की टी20 टीम से कौन बाहर कर सकता है।"
बता दे कि विराट ने आईपीएल 2023 में 14 मैच में 53.25 की औसत और 139.82 के स्ट्राइक रेट से 639 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान दो शतक और 7 अर्धशतक भी जड़े हैं।
Latest Cricket News In Hindi