Shabnim Ismail ने रचा इतिहास, एलिस पेरी को पछाड़कर बन गई हैं दुनिया की सबसे तेज महिला गेंदबाज़
Fastest Ball in Women Cricket History: इंडिया में वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) खेली जा रही है जिसमें बीते मंगलवार (5 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच मुकाबला खेला गया था। ये सीजन का 12वां मुकाबला था जिसमें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की गन गेंदबाज़…
Fastest Ball in Women Cricket History: इंडिया में वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) खेली जा रही है जिसमें बीते मंगलवार (5 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच मुकाबला खेला गया था। ये सीजन का 12वां मुकाबला था जिसमें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की गन गेंदबाज़ शबनीम इस्माइल (Shabnim Ismail) ने महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंककर एलिस पेरी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब खुद इस मामले में नंबर 1 बन गई। आपको बता दें कि एलिस पेरी ने पिछले साल WPL में ही 130.5 kph की रफ्तार से गेंद डालकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था।