Fastest Ball in Women Cricket History: इंडिया में वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) खेली जा रही है जिसमें बीते मंगलवार (5 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच मुकाबला खेला गया था। ये सीजन का 12वां मुकाबला था जिसमें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की गन गेंदबाज़ शबनीम इस्माइल (Shabnim Ismail) ने महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंककर एलिस पेरी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब खुद इस मामले में नंबर 1 बन गई। आपको बता दें कि एलिस पेरी ने पिछले साल WPL में ही 130.5 kph की रफ्तार से गेंद डालकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
शबनीम ने डाली 132.1 Kph की स्पीड से गेंद
साउथ अफ्रीका की पूर्व गेंदबाज़ शबनीम इस्माइल की ये गेंद दिल्ली कैपिटल्स की इनिंग के तीसरे ओवर में देखने को मिली। दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग बैटिंग कर रही थी। इस्माइल ने ओवर की दूसरी ही गेंद पर लैनिंग को स्पीड से डराना चाहा था। उन्होंने काफी जोर लगाकर गेंद डिलीवर किया जिसके बाद वो बॉल सीधा लैनिंग के पैड से टकराया।