इंग्लैंड ने पाकिस्तान को उन्हीं के घर पर 3-0 से टेस्ट सीरीज में हराया जिसके बाद से लगातार ही पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। बीते समय में बाबर की कप्तानी पर सवाल खड़े हुए हैं, लेकिन इसी बीच तेज गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी ने बाबर का बचाव करते हुए एक ट्वीट किया था।
शाहीन ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'बाबर आजम हमारी और पाकिस्तान की शान, जान और पहचान है। वो हमारे कप्तान है और रहेगा। कुछ और सोचना भी मनाही है। प्लीज टीम को सपोर्ट करो। यही टीम हमे जिताएगी। कहानी अभी खत्म नहीं हुई।'
शाहीन के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने तेज गेंदबाज़ की खूब तारीफ की थी, लेकिन अब कहानी में एक ट्विस्ट आया है। दरअसल, शाहीन ने यह ट्वीट डिलीज कर दिया है। जिसके बाद फैंस काफी हैरान हैं।
Aur Shaheen Bhai nay yeh tweet delete kardi pic.twitter.com/R6LyVWqM3a
— Thakur (@hassam_sajjad) December 24, 2022