VIDEO: श्रेयस अय्यर ने मुजीब को मारा 101 मीटर लंबा छक्का, वीडियो हो रहा है वायरल
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली। इस मैच में 131 रनों की शानदार पारी खेलने वाले रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में…
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली। इस मैच में 131 रनों की शानदार पारी खेलने वाले रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 272 रन का स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन हशमतुल्लाह शाहिदी ने बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने यह मैच 35 ओवर में 2 विकेट खोकर और 273 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाये।