भारतीय ओपनर शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में बल्ले से फ्लॉप रहे और 22 गेंदों में दो चौकों की मदद से सिर्फ 13 रन ही बना सके। उन्हें तेज गेंदबाज एडम मिल्ने ने अपना शिकार बनाया।
अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान भी गिल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। गिल बतौर भारतीय ओपनर सबसे तेज 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 11 पारियों में यह कारनामा किया है। इस मामले में उन्होंने राहुल द्रविड़ और नवजोत सिंह सिद्धू का रिकॉर्ड तोड़ा। द्रविड़ और सिद्धू ने ओपनिंग करते हुए 12 पारियों मे 500 रन पूरे किए थे। केएल राहुल और शिखर धवन ने 13-13, सचिन तेंदुलकर औऱ वीरेंद्र सहवाग ने इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 14-14 पारियां खेली थी।
गिल ने पहले वनडे में शानदार अर्धशतक जड़ा था, वहीं बारिश के काऱण रद्द हुए दूसरे वनडे में नाबाद 45 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
Fastest to reach 500 ODI runs as opener (Indians)
— (@Shebas_10dulkar) November 30, 2022
11 - Shubman Gill*
12 - Rahul Dravid
12 - Navjot Sidhu
13 - KL Rahul
13 - Shikhar Dhawan
14 - Sachin Tendulkar
14 - Virender Sehwag
14 - Ravi Shastri
15 - Rohit Sharma#INDvsNZ