AU-W vs IN-W 3rd T20: स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने ठोका अर्धशतक, Team India ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का लक्ष्य
AU-W vs IN-W 3rd T20: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार, 21 फरवरी को स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स की अर्धशतकीय पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया के सामने टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए 177 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में…

इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 55 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्के ठोककर 82 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने नंबर-3 पर बैटिंग करके 46 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 59 रन बनाए। इन्हीं पारियों के दम पर टीम इंडिया ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।
बात करें अगर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों की तो एन्नाबेल सदरलैंड ने अपने कोटे के 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं किम गार्थ और सोफी मोलिनेक्स ने एक-एक विकेट लिया।
ऐसी है दोनों टीमें
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम (प्लेइंग XI): बेथ मूनी (विकेट कीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, ग्रेस हैरिस, किम गार्थ, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), डार्सी ब्राउन।
भारतयी महिला टीम (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।