WPL 2026: सोफी डिवाइन ने तूफानी अंदाज़ में ठोके 95 रन, गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 210 रनों का लक्ष्य
DC-W vs GG-W, WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का चौथा मुकाबला रविवार, 11 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां जहां गुजरात जायंट्स की टीम ने सोफी डिवाइन की 95 रनों की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स के सामने 210…
DC-W vs GG-W, WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का चौथा मुकाबला रविवार, 11 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां जहां गुजरात जायंट्स की टीम ने सोफी डिवाइन की 95 रनों की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इस मुकाबले में सोफी डिवाइन ने 42 गेंदों पर 7 चौके और 8 छक्के ठोककर 226.19 की स्ट्राइक रेट से 95 रन बनाए। वहीं कैप्टन एशले गार्डनर ने भी 26 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 49 रनों की पारी खेली। इसी के दम पर गुजरात जायंट्स ने अपनी पारी के 20 ओवर में स्कोरबोर्ड पर 209 रन टांगे।
बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज़ों की तो 24 साल की नंदिनी शर्मा सबसे सफल गेंदबाज़ रहीं जिन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनके अलावा चिनेल हेनरी और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए, वहीं शेफाली वर्मा ने भी एक विकेट अपने नाम किया।
कुल मिलाकर यहां से अब जेमिमा रोड्रिग्स की कैप्टेंसी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम को WPL 2026 में अपनी पहली जीत हासिल करने के लिए 210 रनों की दरकार है।
ऐसी है दोनों टीमें
दिल्ली कैपिटल्स महिला (प्लेइंग इलेवन): लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ाने कैप, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी।
गुजरात जायंट्स महिला (प्लेइंग इलेवन): बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर।