वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मैच में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक के शतकों की मदद से 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 428 रन का स्कोर खड़ा किया। ये वनडे वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 3 बार 400 का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बन गयी। वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक बार वर्ल्ड कप में 400 का आंकड़ा छुआ है।
वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर
Rassie - 108 (110).
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 7, 2023
Aiden Markram - 106 (54).
Quinton De Kock - 100 (84).
South Africa 428/5 - the highest ever score and the fastest ever individual hundred in World Cup history. Insane stuff from Proteas!!! pic.twitter.com/M71OOMJETA
Highest total in men's World Cup:
— Kausthub Gudipati (@kaustats) October 7, 2023
428/5 - South Africa v SL, TODAY
417/6 - Australia v AFG, 2015
413/5 - India v BER, 2007
411/4 - South Africa v IRE, 2015
408/5 - South Africa v WI, 2015#CWC2023 #SAvSL pic.twitter.com/yMGPmlzIeL
428/5 - साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका, आज
417/6 - ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, 2015
413/5 - भारत बनाम बरमूडा, 2007
411/4 - साउथ अफ्रीका बनाम आयरलैंड, 2015
408/5 - साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 2015
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कागिसो रबाडा।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: कुसल परेरा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालागे, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, कासुन राजिथा।