MI vs SRH: मयंक अग्रवाल और विवंत शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, मुंबई इंडियंस को मिला 201 रनों का लक्ष्य
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 69वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार (21 मई) को वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद ऑरेंज आर्मी ने…
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 69वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार (21 मई) को वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद ऑरेंज आर्मी ने विवंत शर्मा (69) और मयंक अग्रवाल (83) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 200 रन बना लिये हैं।
सनराइजर्स के लिए सलामी बल्लेबाज़ विवंत और मयंक ने पहले विकेट के लिए 140 रनों की शानदार साझेदारी की। मयंक अग्रवाल ने 46 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के लगाकर तूफानी अंदाज में 83 रन ठोके, वहीं विवंत शर्मा ने 47 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 69 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस के लिए आकाश मधवाल सबसे सफल गेंदबाज़ रहे। मधवाल ने 4 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं क्रिस जॉर्डन ने एक विकेट अपने नाम किया। यहां से अब यह मैच जीतने के लिए मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 201 रन बनाने होंगे।
इतना ही नहीं, अब मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ यह मैच ही नहीं जीतना होगा, बल्कि सनराइजर्स के द्वारा रखा गया टारगेट 11.4 ओवर में प्राप्त करना होगा। ऐसा करने पर मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से बेहतर हो जाएगा और अगर आरसीबी गुजरात टाइटंस से करीबी मुकाबला जीत भी जाती है तो भी मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी।