World Cup 2023: श्रीलंका ने की टीम की घोषणा,चोटिल हसरंगा हुए टीम से बाहर
श्रीलंका ने भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा चोट के कारण बाहर हो गए है। हसरंगा की गैरहाजिरी में महीश तीक्ष्णा और दुनिथ वेल्लालागे जैसे स्पिनरों पर ज्यादा जिम्मेदारी होगी…
श्रीलंका ने भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा चोट के कारण बाहर हो गए है। हसरंगा की गैरहाजिरी में महीश तीक्ष्णा और दुनिथ वेल्लालागे जैसे स्पिनरों पर ज्यादा जिम्मेदारी होगी जिन्होंने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है। श्रीलंका वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 7 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।
वर्ल्ड कप 2023 के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उप-कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, महीश तीक्ष्णा, दुनिथ वेल्लालागे, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।
ट्रैवेलिंग रिजर्व खिलाड़ी: चमिका करुणारत्ने