श्रीलंका ने 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा करेंगे, जो चोट के कारण आईपीएल 2024 में नहीं खेल पाए। दुष्मंथा चमीरा, पथुम निसांका, धनंजय डी सिल्वा और डुनिथ वेल्लागे को टीम में शामिल किया गया है। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ मार्च में सीरीज खेलने वाले अविष्का फर्नांडो, निरोशन डिकवेला, बिनुरा फर्नांडो और जेफरी वेंडरसे टीम में नहीं हैं।
श्रीलंका टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूयॉर्क में खेलेगी। इसके बाद 7 जून को बांग्लादेश के खिलाफ डलास में, नेपाल के खिलाफ 11 जून को फ्लोरिडा में 16 जून को नीदरलैंड के खिलाफ सेंट लूसिया में।
असिथा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, भानुका राजपक्षे और जेनिथ लियानागे को रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर चुना गया है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए श्रीलंका टीम
वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलंका (उप कप्तान), कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका
Wanindu Hasaranga will lead Sri Lanka in the T20 World Cup pic.twitter.com/zzUvCvyOhr
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) May 9, 2024