'नमस्ते इंडिया मैं आ रहा हूं', स्टीव स्मिथ की हुई IPL 2023 में एंट्री
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ आईपीएल 2023 का हिस्सा बनने वाले हैं। जी हां, स्टीव स्मिथ ने भले ही आईपीएल ऑक्शन में अपना नाम नहीं दिया था लेकिन इसके बावजूद वह आईपीएल में नज़र आएंगे। दरअसल, इस बार वह इंडियन प्रीमियर लीग में एक कमेंटेटर की भूमिका निभाने वाले…
Advertisement
'नमस्ते इंडिया मैं आ रहा हूं', स्टीव स्मिथ की हुई IPL 2023 में एंट्री
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ आईपीएल 2023 का हिस्सा बनने वाले हैं। जी हां, स्टीव स्मिथ ने भले ही आईपीएल ऑक्शन में अपना नाम नहीं दिया था लेकिन इसके बावजूद वह आईपीएल में नज़र आएंगे। दरअसल, इस बार वह इंडियन प्रीमियर लीग में एक कमेंटेटर की भूमिका निभाने वाले हैं।
बता दें कि स्टीव स्मिथ आईपीएल 2022 में अनसोल्ड रहे थे जिसके बाद उन्होंने आईपीएल 2023 के ऑक्शन में अपना नाम नहीं दिया था। स्टीव ने आईपीएल में 103 मैचों में कुल 2485 रन बनाएं हैं।
— Steve Smith (@stevesmith49) March 27, 2023