विराट कोहली का World Record टूटा, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाली क्रिकेटर बनीं
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर सूजी बेट्स ने रविवार (15 अक्टूबर) को साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ खेले गए पांचवें टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बेट्स ने 42 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 45 रन की पारी खेली। इसके…
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर सूजी बेट्स ने रविवार (15 अक्टूबर) को साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ खेले गए पांचवें टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बेट्स ने 42 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 45 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वह टी-20 इंटरनेशनल (महिला-पुरुष) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच गए गई हैं।
बेट्स के 149 मैच की 146 पारियों में 4021 रन हो गए हैं। वह 4000 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं। वहीं विराट कोहली के रिकॉर्ड की बात की जाए तो उन्होंने 115 मैच की 107 पारियों में 52.73 की औसत से 4008 रन बनाए हैं।
इस मुकाबले की बात की जाए तो साउथ अफ्रीका महिला टीम ने न्यूजीलैंड महिला टी मको 11 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ पांच मैच की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई।