नीदरलैंड ने रविवार (6 नवंबर) को खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 राउंड ग्रुप 2 के मुकाबले में बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को 13 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ साउथ अफ्रीका की टीम टूर्नामेंट से भी बाहर हो गई। नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 8 विकेट गवांकर 145 रन ही बना सकी।
इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के केशव महाराज ने अपनी प्रतिबद्धता से दिल जीत लिया। महाराज चोटिल होने के बावजूद भी मैदान पर डटे रहे और सिर्फ दाएं पर रन दौड़ते हुए नजर आए। उनकी इस प्रतिबद्धता की सोशल मीडिया पर भी काफी तारीफ हुई। महाराज के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी में सबसे ज्यादा दो विकेट लिए और बल्लेबाजी में 12 गेंदों में एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए।
#keshavmaharaj Great commitment pic.twitter.com/YKwmVZThQp
— venkat (@venkatgourineni) November 6, 2022
महाराज की इस मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका टीम में वापसी हुई थी। वह पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।
बता दें कि साउथ अफ्रीका के हार के साथ ही भारतीय टीम ग्रुप 2 से सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई।
Salute to u #KeshavMaharaj Great commitment pic.twitter.com/Mmr4JstIka
— Atif Khan (@iamrealatif) November 6, 2022