VIDEO: क्रिकेट के मैदान पर 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल के फनी मोमेंट्स, नहीं रोक पाएंगे हंसी

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपनी बल्लेबाजी से करोड़ों फैंस बनाए हैं। फैंस क्रिस गेल की बल्लेबाजी को तो जमकर पंसद करते हैं ही लेकिन मैदान पर यूनिवर्स बॉस का रवैया भी फैंस का दिल भाता है। क्रिस गेल अपने फनी अंदाज के लिए भी काफी मशहूर हैं। टी-20 विश्व कप के बाद डांस हो या फिर मैदान पर एग्रेशन दिखाना गेल मैदान पर कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं जो कि लोगों का ध्यान खींचता है।
आज हम इस वीडियो के माध्यम से आपको क्रिकेट मैदान पर क्रिस गेल द्वारा शेयर किए गए कुछ फनी मोमेंट दिखा रहे हैं। इस वीडियो को ICC ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।