ICC World Cup 2023: इस WWE स्टार ने पहनी टीम इंडिया की जर्सी, वर्ल्ड कप 2023 से पहले दिखाया टीम को अपना सपोर्ट
भारत में वर्ल्ड कप शुरू होने में महज कुछ दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में तमाम फैंस वर्ल्ड कप के शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। इस लिस्ट में अब एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। आपको बता दें कि WWE स्टार ड्रू मैकिनटायर आने…
भारत में वर्ल्ड कप शुरू होने में महज कुछ दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में तमाम फैंस वर्ल्ड कप के शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। इस लिस्ट में अब एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। आपको बता दें कि WWE स्टार ड्रू मैकिनटायर आने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को अपना सपोर्ट दिखाया है। मैकिनटायर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह टीम इंडिया की जर्सी में नजर आए। भारतीय टीम की तरफ उनके इस झुकाव को देखकर फैंस उनके मुरीद हो गए हैं।
भारत अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। भारतीय टीम 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में 5 बार की वर्ल्ड विजेता ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। आपको बता दें कि भारत ने आखिरी बार वर्ल्ड कप का खिताब साल 2011 में जीता था।
WWE Superstar Drew McIntyre is Cheering for India This World Cup! #INDvAUS #India #CWC #WorldCup #Cricket pic.twitter.com/5UArs2zRwN
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) September 28, 2023