विराट और अनुष्का ने अपने फाउंडेशन का किया विलय, लोगों की सेवा के लिए SeVVA शुरू की
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। दोनों ने एक गैर-लाभकारी पहल शुरू करने के लिए अपने-अपने संस्थान को एक करने का फैसला किया है। विराट कोहली अब तक वीके फाउंडेशन चलाते थे जो कि…
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। दोनों ने एक गैर-लाभकारी पहल शुरू करने के लिए अपने-अपने संस्थान को एक करने का फैसला किया है। विराट कोहली अब तक वीके फाउंडेशन चलाते थे जो कि उभरते हुए खिलाड़ियों की आर्थिक मदद करती थी। वहीं अनुष्का शर्मा की फाउंडेशन बेजुबान जानवरों के लिए काम करती थी। दोनों ने अपनी फाउंडेशन का विलय करने का फैसला किया है।
दोनों ने अपनी फाउंडेशन का नाम SeVVA रखा है। जो कि खिलाड़ियों और जानवर दोनों के लिए काम करेगी। फाउंडेशन में VVA का मतलब विराट, वामिका और अनुष्का है। विराट पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ गुरुवार को स्पोर्ट्स ऑनर अवार्ड में पहुंचे थे। इनके अलावा नीरज चोपड़ा, शुभमन गिल और रणवीर-दीपिका जैसे सेलेब्रिटी भी इस इवेंट में पहुंचे हुए थे।