भारतीय दिग्गज क्रिकेट विराट कोहली मार्च महीने में भारत में सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी रहे। ओर्मक्स स्टार्स के रिपोर्ट के अनुसार मार्च महीने में भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रियता विराट कोहली की रही। वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की लोकप्रियता दूसरे नंबर पर रही। जबकि, मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर रहे।
इस सूची में सचिन तेंदुलकर का भी नाम शामिल हैं। सचिन इस सूची में छठे नंबर पर है। इस सूची में क्रिकेट के अलावा फुटबॉलर्स के भी नाम शामिल है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो चौथे और लियोनेल मेसी पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।
मार्च में भारत में सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी (ऑर्मैक्स स्टार्स की रिपोर्ट):
1. विराट कोहली
2. एमएस धोनी
3. रोहित शर्मा
4. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
5. लियोनेल मेसी
6. सचिन तेंदुलकर
7. सानिया मिर्जा
8. हार्दिक पंड्या
9. पीवी सिंधु
10. सूर्यकुमार यादव