पापा विराट की गोद में नन्हे अकाय लंदन की गलियों में घूमते हुए आये नज़र, देखें Video
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को लंदन की सड़कों पर बेबी अकाय को गोद में लिए देखा गया। बॉलीवुड अभिनेत्री और कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ थी। कोहली टी20 विश्व कप जीत के बाद क्रिकेट से मिली छुट्टी को एंजॉय कर रहे हैं और…
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को लंदन की सड़कों पर बेबी अकाय को गोद में लिए देखा गया। बॉलीवुड अभिनेत्री और कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ थी। कोहली टी20 विश्व कप जीत के बाद क्रिकेट से मिली छुट्टी को एंजॉय कर रहे हैं और इस समय लंदन में अपने परिवार के साथ हैं।
जब विराट और अनुष्का को लंदन में एक फूल की दुकान पर देखा गया तो बेबी अकाय अपने पिता की गोद में थे। इस चीज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोहली ने बार-बार दिखाया है कि उनका परिवार उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है। टी20 वर्ल्ड कप बारबाडोस से 16 घंटे की उड़ान भरने, उसके बाद पीएम के साथ मीटिंग और इसके बाद दिल्ली से मुंबई जाकर कोहली ने मरीन ड्राइव के पास विक्ट्री परेड और फिर वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। इतने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, कोहली ने अपने परिवार के साथ एकजुट होने में कोई समय बर्बाद नहीं किया। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कोहली ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है।
Akaay Kohli in his Papa's Lap. pic.twitter.com/dvj7RG76s8
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) July 18, 2024