विराट कोहली ने T20 World Cup जीत के साथ बनाया सबसे अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शनिवार (29 जून) को बारबाडोस के केसिंग्टन ओवल में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 76 रन की पारी…
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शनिवार (29 जून) को बारबाडोस के केसिंग्टन ओवल में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 76 रन की पारी खेली।
इस विजयी पारी के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह 16वीं बार है जब इस फॉर्मट में उन्हें यह अवॉर्ड मिला है। वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव (15) को पीछे छोड़ा।
कोहली दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और टी-20 वर्ल्ड कप जीता है।
What A T20I Career He Had! #CricketTwitter #INDvSA #T20WorldCup #ViratKohli pic.twitter.com/vPfhFPB4e7
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) June 29, 2024
इसके अलावा कोहली आईसीसी फाइनल में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में एडम गिलक्रिस्ट के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आईसीसी फाइनल में कोहली ने तीसरा पचासा जड़ा है।
कोहली ने इस वर्ल्ड कप में इससे पहले खेली गई 7 पारियों में सिर्फ 75 रन बनाए हैं।
बता दें कि कोहली ने वर्ल्ड कप जीत के साथ ही टी-20 इंटनरेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है।