IPL 2024: स्टार्क, कमिंस के इतना महंगे बिकने पर ये पूर्व क्रिकेटर हुआ नाराज, कहा- कोहली होते तो 42 करोड़ में जाते
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) थे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ की भारी भरकम राशि में खरीदा था। इसी के साथ वो आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए। उनके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने…
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) थे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ की भारी भरकम राशि में खरीदा था। इसी के साथ वो आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए। उनके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) को 20.5 करोड़में खरीदा था। वो आईपीएल इतिहास के दोसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी है। स्टार्क और कमिंस के इतने महंगे बिकने पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने कहा है कि अगर टीमें कोहली पर बोली लगाती हैं तो टॉप भारतीय बल्लेबाज पर आईपीएल ऑक्शन में 42 करोड़ रुपये तक की बोली लग जाती।