वीरेंद्र सहवाग ने खास अंदाज में किया सिक्सर किंग को बर्थडे विश, लिखा- 'आओ कभी हवेली...'
12 दिसंबर 1981, जी हां यही वह तारीख है जब इंडियन टीम के विस्फोटक ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जन्म लिया। आज युवराज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस शुभ दिन पर युवी को देश दुनिया से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिली हैं। इसी बीच वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने साथी खिलाड़ी को बर्थडे विश किया है।
वीरेंद्र सहवाग ने युवी संग अपनी एक तस्वीर ट्वीट की है। उन्होंने खास संदेश लिखकर कहा, 'बॉलर्स के ऊपर भी ऐसे ही चढ़ते थे जैसे मेरे ऊपर इस पिक में चढ़े हैं। मेरे प्रिय दोस्त युवराज आपको जन्मदिन की खूब बधाइयां। जन्श मनाकर युवी, आओ कभी हवेली पर।'
Bowleron ke upar par bhi aise hi chadhte thhey jaisey mere upar is pic mein chade hain. Wishing my dear friend @YUVSTRONG12 a very happy birthday.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 12, 2022
Jashn manake Yuvi , aao kabhi haveli pe ! pic.twitter.com/P5zEP94AcB
Latest Cricket News In Hindi