WC 2023: वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए आयरलैंड की टीम का ऐलान, अगले महीने से होगा टूर्नामेंट
ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी भारत के पास है, जिसका आयोजन अक्टूबर-नवंबर के महीने में होना है। भारत समेत आठ टीमों ने इस वर्ल्ड के लिए सीधा क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, दो और टीमें क्वालीफायर के जरिए वर्ल्ड कप में आएगी। इसी बीच अगले महीने से…
ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी भारत के पास है, जिसका आयोजन अक्टूबर-नवंबर के महीने में होना है। भारत समेत आठ टीमों ने इस वर्ल्ड के लिए सीधा क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, दो और टीमें क्वालीफायर के जरिए वर्ल्ड कप में आएगी। इसी बीच अगले महीने से जिम्बाब्वे में खेले जाने वाले क्वालीफायर मैचों के लिए आयरलैंड की टीम ने 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। क्वालीफायर राउंड में 10 टीमें आपस भिड़ेगी, जिसमें से टॉप-2 टीम को वर्ल्ड कप में जगह मिलेगी।
वनडे वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड टीम:
एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, एंडी मैकब्राइन, बैरी मैक्कार्थी, पीजे मूर, पॉल स्टलिर्ंग, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर, बेन व्हाइट और क्रेग यंग.