IPL 2025: कौन हैं रघु शर्मा, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने अचानक टीम में शामिल किया है
मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के स्पिनर विग्नेश पुथुर आईपीएल 2025 के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह मुंबई ने अनकैप्ड स्पिनर रघु शर्मा को टीम में शामिल किया है। उन्हें फ्रेंचाइजी ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। आइए जानते…
मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के स्पिनर विग्नेश पुथुर आईपीएल 2025 के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह मुंबई ने अनकैप्ड स्पिनर रघु शर्मा को टीम में शामिल किया है। उन्हें फ्रेंचाइजी ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। आइए जानते हैं रघु के बारे में।
32 साल के रघु मुंबई इंडियंस के नेट गेंदबाज थे और यह पहली बार है जब वह आईपीएल का हिस्सा बने है।
रघु घरेलू क्रिकेट में पंजाब और पुडुचेरी के लिए खेल चुके है। उन्होंने 11 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 19.59 की औसत से 57 विकेट हासिल किए हैं। वहीं 9 लिस्ट ए मैच में 14 विकेट और तीन टी-20 मैच में तीन विकेट लिए है।
रघु ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में पंजाब के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 9 मैच में 14 विकेट अपने खाते में डाले थे।
बता दें कि मुंबई की मौजूदा सीजन में मुंबई की शुरूआथ बहुत धीमी रही थी और पांच मुकाबलों में एक जीत मिली थी। इसके बाद मुंबई ने लगातार पांच जीत दर्ज की धमाकेदार वापसी की।
#TATAIPL br>
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 1, 2025
Read more https://t.co/n9MJ7PvqlQ#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai pic.twitter.com/a9Ia6XxLlZ