जिमी नीशम बोले, जन्मदिन शुभकामनाओं के ज्यादा शौकीन नहीं हैं केन विलियमसन
ऑकलैंड, 8 अगस्त | न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन शनिवार को 30 साल के हो गए, लेकिन वह सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं लेना पसंद नहीं करते। यह बात उनकी टीम के हरफनमौला खिलाड़ी जिम्मी नीशम ने बताई है। नीशम से जब विलियमसन के जन्मदिन पर पोस्ट न करने के बारे…
ऑकलैंड, 8 अगस्त | न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन शनिवार को 30 साल के हो गए, लेकिन वह सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं लेना पसंद नहीं करते। यह बात उनकी टीम के हरफनमौला खिलाड़ी जिम्मी नीशम ने बताई है। नीशम से जब विलियमसन के जन्मदिन पर पोस्ट न करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने विलियमसन के इस रहस्य से पर्दा उठाया।
नीशम ने इसका जवाब देते हुए लिखा, "अगर आप केन को जानते हैं तो आप जानते होंगे कि उन्हें सबसे अच्छा तोहफा आप इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की शुभकामनाएं ने देकर दे सकते हैं।"
नीशम उस टीम का हिस्सा थे जिसने विश्व कप-2019 के फाइनल में जगह बनाई थी। इस टीम के कप्तान विलियमसन थे।