CWC 2025: प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की रकॉर्ड साझेदारी से भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 341 रन का विशाल लक्ष्य
India Women vs New Zealand Women, ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 24वां मुकाबला गुरुवार (23 अक्टूबर) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का…
India Women vs New Zealand Women, ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 24वां मुकाबला गुरुवार (23 अक्टूबर) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। बारिश से प्रभावित मुकाबले को 49-49 ओवर का कर दिया गया और DLS नियम के तहत न्यूजीलैंड को जीत के लिए 341 रन का लक्ष्य मिला है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। ओपनर स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने पहले विकेट के लिए 212 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। दोनों ने मिलकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बनाया और शानदार शतक जड़े।
प्रतिका रावल ने वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक लगाते हुए 134 गेंदों में 122 रन की यादगार पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं स्मृति मंधाना ने अपने करियर का 14वां वनडे शतक जड़ते हुए 95 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 109 रन बनाए। दोनों के आउट होने के बाद भी भारतीय पारी की रफ्तार थमी नहीं।
अंत में जेमिमा रोड्रिग्स ने तेज़तर्रार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में नाबाद 77 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनके दम पर भारत ने निर्धारित 49 ओवरों में 3 विकेट खोकर 340 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
न्यूजीलैंड की ओर से अमेलिया केर, रोज़मेरी मैयर और सुजी बेट्स को 1-1 सफलता मिली।
प्लइंग इलेवन इस मैच के लिए
भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
न्यूजीलैंड: सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), जेस केर, रोज़मेरी मैयर, ली ताहुहु, ईडन कार्सन।